✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BJYM ने टीएसपीडीएल के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी कार्रवाई की मांग

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:05:03 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : पूरे देश में युवा मोर्चा मंडलों को केवल विषय मिलने की देर होती है और मोर्चा निकालने चल पड़ते हैं. जमशेदपुर में बरीडीह मण्डल के भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के कंपनी टीएसपीडीएल टाटा ब्लूस्कोप टाटा पावर और सीमेंट प्लांट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

यह है मामला

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मजदूरों और बस्ती वासियों के साथ डीएलसी कार्यालय पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया. उप श्रम आयुक्त से इन कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इन लोगों का सीधे तौर पर कहना है कि कंपनी से निकलने वाला डस्ट बस्ती को दूषित कर रहा है. उनका कहना है कि लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और ऐसे में लोग घर में रह नहीं सकते हैं. कंपनी की जिम्मेदारी बनती है कि कंपनी से निकलने वाले प्रदूषण को साफ करके पर्यावरण में छोड़े, लेकिन कंपनी ऐसा नहीं कर रही है.

मांगे पूरी न होने पर BJYM करेगी आंदोलन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कंपनी प्रबंधन पर बाहरी लोगों को नौकरी देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कंपनियों में स्थानीय युवकों को नौकरी नहीं मिल रही है, और ऐसे में जरूरत है कि कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ऐलान किया है कि अगर इनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह लोग कंपनी गेट में ताला लगाकर आंदोलन करेंगे.

 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.