लोहरदगा (LOHARDAGA) - भाजपा के द्वारा शहरी क्षेत्र के चुन्नी लाल रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान मनाया गया. इस मौके पर भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल जी शामिल हुए. इस दौरान इन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा पोषण अभियान के तहत देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. ताकि कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में देश आगे बढ़े. इन्होंने सक्षम लोगों से अपील की कि कुपोषित बच्चों को गोद लेकर देश को स्वस्थ करने का पहल करें. साथ ही इन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी इस दिशा में कदम उठाने का कार्य करें. आंगनबाड़ी केंद्र में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा फल, पुस्तक और अन्य सामाग्रियों का वितरण किया गया.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
