✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

23 अप्रैल को XLRI का दीक्षांत समारोह, डॉ प्रीथा रेड्डी को मिलेगा सर जहांगीर घांदी मेडल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:59:25 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : निजी क्षेत्र में देश के सबसे पुराने व प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ के 66 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 23 अप्रैल को होगा. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीथा रेड्डी शामिल होंगी. एक्सएलआरआइ से पास आउट होने वाले सभी 497 विद्यार्थियों के बीच वे दीक्षांत भाषण प्रस्तुत करेंगी. साथ ही इस मौके पर उन्हें एक्सएलआरआइ की ओर से वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित 'सर जहांगीर घांदी मेडल फॉर इंडस्ट्रियल एंड सोशल पीस' से सम्मानित भी किया जायेगा. गौरतलब है कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले दो साल से इसे ऑनलाइन मोड में किया जा रहा था. लेकिन दो साल के बाद अब स्थिति सामान्य होने पर दीक्षांत समारोह का आयोजन एक्सएलआरआइ ऑडिटोरियम में किया जायेगा. इस दौरान एक्सएलआरआइ के कुल 497 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा.

किस कोर्स के कितने विद्यार्थियों को मिलेगा सर्टिफिकेट

पीजी डिप्लोमा इन बीएम - 176 छात्र

पीजी डिप्लोमा इन एचआरएम- 180 छात्र

15 महीने के पीजीडीएम (जेनरल प्रोग्राम)- 93 छात्र

फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट-  11 छात्र

पीजीडीएम-बीएम प्रोग्राम (इवनिंग)के 2019-2022 बैच- 37 छात्र

 

कौन हैं डॉ प्रीथा रेड्डी और क्यों मिल रहा है ये सम्मान

डॉ. प्रीथा रेड्डी को व्यापक रूप से लाखों लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने में उनके योगदान और भारत की बेहतरी के लिए काम करने वाली विभिन्न संस्थाओं और उद्योग निकायों को उनके समर्थन के लिए जाना जाता है.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.