✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:59:49 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  मंगलवार दिनांक 19 April  2022 को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

रोप-वे हादसे के बाद दशम, जोन्हा फॉल और पतरातू डैम में सुरक्षा-सुविधा बढ़ाने का आदेश : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर स्थित त्रिकुट रोप-वे हादसे के बाद सोमवार को पर्यटन, कला संस्कृति विभाग की बैठक बुलाई. अफसरों से कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा से कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस मामले में आ रही अड़चनों को मख्य सचिव के साथ बैठ कर दूर करें.  (दैनिक भास्कर)

कम बिक्री पर भी देनी होगी तय राशि, इसलिए टेंडर नहीं डाल रहे कारोबारी, 1 से लागू नहीं होगी नई शराब नीति : राज्य में नई उत्पाद (शराब) नीति एक मई से लागू नहीं हो पाएगी. इसका सबसे बड़ा कारण शराब व्यापारियों का टेंडर में हिस्सा नहीं लेना है. कई कारोबारी खुल कर इसका विरोध कर रहे हैं. कई कारोबारी खुल कर इसका विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि मिनिमम दुकानों की रकम दुकानों से पूरा नहीं हो पाती हैं तो उतनी राशि मैन पावर प्लेसमेंट एजेंसी से वसूली जाएगी. इस वजह से कई स्थानों पर एजेंसियों ने टेंडर नहीं डाला है या संख्या बहुत कम है. (दैनिक भास्कर)

उम्र सीमा को लेकर हजयात्रा के लिए एक और गाइड लाइन जारी : सोमवार को सेंट्रल हज कमेटी ने एक नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इसके तहत वैसे लोग जिनकी उम्र 10 जुलाई 2022 को 65 साल या इससे कम है, वे हज पर जाने के लिए आवेदन दे सकते हैं. (दैनिक भास्कर)

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : पिछले 24 घंटे के दरम्यान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. राज्य के गिरिडीह जिले में गंभीर रूप से हीट वेव जबकि राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में भी हीट वेव की स्थिति बनी है. राजधानी रांची में भी कमोबेश यही स्थिति है. गर्मी परवान पर है. लोगों का बाहर निकलना दूभर हो चला है. सुबह 10 बजे के बाद से ही लू जैसी स्थिति बन जाती है. गर्मी से परेशान लोग राहत की तलाश में जुटे रहते हैं. (दैनिक जागरण)

पंचायत चुनाव के पहले दिन 586 नामांकन : झारखंड में होने वाले पंचायत चुनाव के पहले चरण में नामांकन के पहले दिन कुल 586 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 174 महिला व 140 अन्य, मुखिया के लिए 97 महिला व 80 अन्य, पंचायत समिति सदस्य के लिए38 महिला व 38 अन्य ने पर्चा भरा. (प्रभात खबर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.