जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : मानगो 15 नंबर नेचर पार्क के समीप कामता ठाकुर के जी एम स्पा सैलून का बुधवार को उद्घाटन होना था. लेकिन उससे पहले सोमवार की रात ही वहां आगजनी की घटना हो गई. सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह और अन्य पहुंचे.
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
दरअसल मानगो के समतानगर निवासी कामता ठाकुर की पहले छोटी सैलून की दुकान थी. जीवन भर की पूंजी लगाकर उन्होंने अपने लड़कों के लिए वातानुकूलित सैलून बनवाया. बुधवार को इसका उद्घाटन होना था. इसी बीच वहां आगजनी हो गई. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से ये आग लगी. इससे कामता ठाकुर को लाखों का नुकसान हुआ. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुकान के मालिक सागर प्रसाद ने देखा कि दुकान के नीचे से धुआं निकल रहा है तो अपने भाइयों के साथ आकर उन्होंने दुकान का शटर तोड़कर तुरंत पानी डाला और आग पर काबू पाया. अन्यथा पूरा मकान जलकर खाक हो जाता. जिंदगी भर की कमाई से पूंजी लगाकर बने सैलून में उद्घाटन से पहले ही आगजनी से कामता ठाकुर मायूस और निराश हो गए हैं.
रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर
