सरायकेला-खरसावां (SARAIKELA-KHARSAVAN) - जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप से एक बुजुर्ग से मोबाइल और 8,800 नगदी छिनतई मामले का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी रवि मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. विदित हो कि पुलिस ने बुजुर्ग से बीती रात नौ बजे लूटा गया. मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
पूर्व में भी जेल जा चुका है रवि मुंडा : एएसआई
जानकारी देते हुए एएसआई आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि रवि मुंडा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. साथ ही वह जेल जा चुका है. इस मामले के दो अन्य अभियुक्त फिलहाल फरार हैं. जिसकी तलाश में छापेमारी चल रही है.
रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर.
