लोहरदगा (LOHARDAGA) : कांग्रेस ने 2024 के चुनाव के लिए कमर कस ली है. झारखंड के विभिन्न जिलों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी के निर्देश के बाद संगठन को मजबूत करने में पार्टी के पदाधिकारी और नेता लग गए हैं. इसी कड़ी में सोमवार को लोहरदगा के नगर भवन में जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शामिल हुए. लोहरदगा में कांग्रेस की सदस्यता को बढ़ाने पर जोर दिया गया. इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है. देश की वर्तमान स्थिति की वज़ह से लोग कांग्रेस पार्टी को अगले उम्मीद के रूप में देख रही है. देश लगातार विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी निरंतर जमीनी स्तर पर और बेहतर साबित हो रही है
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा