✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जब जमाने ने साथ जीने पर लगाई रोक तो देवघर के इस प्रेमी जोड़े ने उठाया यह दर्दनाक कदम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:59:39 PM

देवघर (DEOGHAR) : साथ जीने मरने की कसम खा चुके एक प्रेमी जोड़े को जब साथ जीने की कोई राह नहीं मिली तो दोनों ने एक साथ इस दुनिया को  अलविदा कह दिया. दोनों ने जोदामोड हाल्ट के समीप रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली.  प्रेमी राजेश की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि प्रेमिका यशोदा कुमारी  की मौत इलाज़ के दौरान अस्पताल में हुई.

क्या है मामला

पथरौल थाना क्षेत्र के उपर विलरिया गांव के रहने वाले 25 वर्षीय राजेश कुमार यादव और  इसी गांव की 22 वर्षीय यशोदा कुमारी का प्रेम प्रसंग कई वर्षों से चल रहा था. लेकिन इन दोनों की मोहब्बत घर वालों को मंजूर नहीं थी. हमेशा परिवार के लोग दोनों को साथ नहीं रहने का दबाव बनाते थे. वहीं राजेश यादव और यशोदा कुमारी के पिता ने दूसरे जगह दोनों की शादी भी तय कर दी. संयोग से दोनों की बारात की तिथि नौ मई को ही रखी गई. लेकिन  किसी और से शादी करना न तो राजेश को मंजूर था और न ही यशोदा को. शादी तय होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते थे. जब साथ जीने की कोई उम्मीद नहीं दिखी तो दोनों ने एक साथ जोड़ामोड़ हॉल्ट के समीप ट्रेन से कटकर अपनी जिंदगानी को समाप्त कर लिया.  

 

 

रिपोर्ट  : ऋतु राज सिन्हा,देवघर   

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.