☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पिछले 5 साल से बन रही, अब तक नहीं हुई तैयार, चाईबासा की यह सड़क दुर्घटना का करती इंतजार                                    

पिछले 5 साल से बन रही, अब तक नहीं हुई तैयार, चाईबासा की यह सड़क दुर्घटना का करती इंतजार                                    

चाईबासा (CHAIBASA) : किरीबुरु शहर का बहुचर्चित प्रोस्पेक्टिंग से मेन मार्केट, बैंकमोड़ होते सीआरपीएफ कैंप (मुर्गापाडा) तक लगभग ढ़ाई किलोमीटर और जीआर गेट से बेसकैंप तक लगभग साढे़ छः किलोमीटर लंबी जर्जर मुख्य सड़क का निर्माण कार्य आखिर कब पूर्ण होगा. यह बडा़ सवाल निरंतर बना हुआ है. पिछले लगभग पांच वर्षों से इस सड़क का निर्माण कार्य जारी है. लेकिन सेल प्रबंधन और ठेकेदार के बीच निरंतर जारी तकनीकी व अन्य विवादों की वजह से आज तक दोनों सड़क बनकर तैयार नहीं हो पायी है. कुछ स्थानों पर सड़क का निर्माण हुआ भी है तो वह पूरी तरह से टूटना व उखड़ना प्रारम्भ हो गया है. लगभग पौनै तीन करोड़ रुपए की लागत से दोनों सड़क का निर्माण बड़बिल के ठेकेदार रजनीश द्वारा पांच वर्ष पूर्व प्रारम्भ किया गया था. दोनों सड़क में कुछ-कुछ कार्य कर बाकी सड़क  निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है.

ठेकेदार कार्य पूरा नहीं कर पा रहे

प्रोस्पेक्टिंग से बैंकमोड़ होते सीआरपीएफ कैंप तक बनने वाली सड़क में तीन पुलिया, पीसीएस स्कूल किनारे फूटपाथ व नाली का भी निर्माण करना था. जिसमें आधा कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाया है. इस सड़क का कुछ निर्माण रजनीश नामक ठेकेदार द्वारा किया गया था.  इस मामले में सिविल विभाग के उप महाप्रबंधक के बी थापा से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा समाप्त हो गई थी. इसके बाद ठेकेदार द्वारा कार्य अवधि विस्तार की मांग की गई थी. कुछ शर्तों के साथ विभाग ने स्वीकृति भी  प्रदान की थी.  दो बार अवधि विस्तार देने के बाद भी उक्त ठेकेदार कार्य पूरा नहीं कर सका. उन्होंने कहा कि अब इस सड़क का निर्माण के लिए आरपीएन के तहत फिर से निविदा की जाएगी.

रिपोर्ट : संदीप गुप्ता, गुवा/ चाईबासा  

Published at:18 Apr 2022 12:10 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.