✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:54:46 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  सोमवार दिनांक 18 April  2022 को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

गलत दिशा में जाकर दमकल ने साइकिल चला रहे बच्चे को रौंदा - दमकल के धक्के से वैभव सिंघानिया (12) नामक बच्चे की मौत हो गयी. यह घटना रविवार सुबह करीब 6:30 बजे कचहरी चौक के पास घटी. रेलवे कॉलोनी स्थित टिंचर में लगी आग बुझाने के लिए दमकल तेजी से रेड्मा ओवरब्रिज होकर स्टेशन की ओर जा रहा था. वह नियमत: बायीं ओर से न जाकर दायीं ओर से जा रहा था. (प्रभात खबर)

पत्नी मायके गयी, नाराज पति ने ससुर का घर फूंका - चैनपुर थाना क्षेत्र के सलखुआ पंचायत के छतवा गांव में शनिवार रात शिवनाथ सिंह के घर में पेट्रोल छिड़ककर उसके दामाद ने आग लगा दी. इस घटना में घर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने शिवनाथ सिंह के दामाद छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चिलहों खुर्द ग्राम निवासी अरुण सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. (हिंदुस्तान)

बाइक चालक ने ठेला में मारा धक्का, तीन घायल - हैदरनगर मोहम्मदगंज मुख्य पथ के लउवाखांड़ गांव के समीप पुल पर बाइक सवार ने ठेला में धक्का मार दिया. इस घटना में तीन लोग घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को हैदरनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों में ठेला चालक उत्तर प्रदेश के कानपुर बेलौर थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी इश्तेयाक अली और बाइक चालक गढ़वा जिला के विशुनपुरा गांव निवासी क्रमशः सोनू कुमार व विजय कुमार शामिल हैं. (प्रभात ख़बर)

कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत - नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा बस स्टैंड के समीप बाइक सवार 22 वर्षीय युवक मिथिलेश कुमार को कार ने धक्का चालक ने मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उक्त युवक का 28 अप्रैल को तिलकोत्सव था.    (दैनिक जागरण)

ऋण का किस्त नहीं चुकाने पर विवाहिता ने आत्महत्या की - छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के रानीपाड़ा टोला की विवाहिता राजकुमारी देवी (49 वर्ष) ने शनिवार रात मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार सुबह उसका शव घर में झुलता हुआ पुलिस ने बरामद किया. आरोप है कि एक नन बैंकिंग कंपनी से कर्ज लेने के कारण वह मानसिक तनाव में थी. मृतका के पति राजेश भुइयां ने बताया कि उसकी पत्नी महिला समूह की सदस्य थी. (हिंदुस्तान)

रोक के बावजूद धड़ल्ले से से हो रहा है बालू का उठाव - मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के राजनडीह गांव के समीप काशी सोत नदी से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन रोक के बावजूद जेसीबी मशीन से किया जा रहा है. पहले रात के अंधेरे में बालू का उठाव होता था. लेकिन प्रशासन की लापरवाही से अब दिन के उजाले में ही अवैध उठाव शुरू हो गया है. (हिंदुस्तान)

 महिला के शोर मचाने पर युवक को ग्रामीणों ने पीटा - दुष्कर्म का प्रयास कर रहे एक युवक को पकड़ कर ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी. इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. युवक की पहचान डंडई थाना के जरही गांव निवासी सुभाष कुमार रवि के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब दो बजे वह तसरार गांव निवासी एक महिला के घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा. (प्रभात ख़बर)

रिपोर्ट : अमनप्रताप सिंह, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.