✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:48:20 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. सोमवार दिनांक 18 अप्रैल को कोयलांचल के प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

 बंद बर्न स्टैंडर्ड रिफ्रेक्टरीज के जंगल से 2000 टन कोयला जब्त : गल्फर बाड़ी के बंद बर्न स्टैंडर्ड रिफ्रेक्टरीज़ के समीप से शनिवार की रात 10 बजे 2000 टन कोयला ,तीन बाइक व एक कोयला लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त कर गई. छापेमारी ईसीएल पश्चिम बंगाल सीतलपुर के सीआईएसएफ कैंप की टीम ने की. इस दौरान अवैध खनन कराने वाले भट्ठा के एजेंट मजदूर आदि अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले .छापेमारी का नेतृत्व कमांडेंट तुषार कुमार कर रहे थे .साथ में ईसीएल की सुरक्षा टीम व ओपी प्रभारी संजय उरांव भी पुलिस बल के साथ थे. अवैध खनन कर यहां कोयला जमा किया गया था. (प्रभात खबर)

 धनबाद का पारा 41 डिग्री, गर्मी व तेज धूप के कारण बढ़ रहे हीटस्ट्रोक के मरीज : जिले में अधिकतम पारा 41 डिग्री पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. गर्म हवाओं के थपेड़ों के साथ ही धूप ने सभी को बेहाल कर रखा है. बड़े से लेकर बच्चे तक परेशान हैं. रविवार को गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिखा. शाम होने के बाद बाजारों में चहल-पहल दिखी. (प्रभात खबर)

 शेरशाह सूरी का बनाया उपेक्षित है तोपची स्तंभ : ग्रैंड ट्रंक रोड की दिल्ली कोलकाता लेन पर तोपचांची प्रखंड कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर घुसते ही बाई तरफ लगभग 20 फीट ऊंचाई जीर्ण शीर्ण स्तंभ दिखता है. स्तंभ का निचला घेरा करीब 12 फीट और शीर्ष घेरा 4 फीट का होगा. इतिहास के जानकार बताते हैं कि यह स्तंभ 16वीं शताब्दी में बना था. इसके ठीक बगल में ऐसा ही एक स्तंभ था जो कार्यालय निर्माण के लिए 8 वर्ष पूर्व ध्वस्त कर दिया गया. इस ऐतिहासिक निर्माण का तोपचांची से गहरा संबंध है.शेरशाह ने अपने शासनकाल में  तोप चलाने वालों के ठहरने के सराय के रूप में विकसित किया था. ठहरने की जगह आगे चलकर तोप चाची के रूप में जानी गई. (प्रभात खबर)

 झरिया की दो नाबालिग बहनों को जयपुर में ले जाकर दुष्कर्म : झरिया के हमीद नगर बालू बंकर के समीप रहने वाली दो नाबालिग बहनों को वही के युवक ने जयपुर में ले जाकर दुष्कर्म किया. दोनों बहनों की मां ने झरिया थाना में हमीद नगर के मोहम्मद अरमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि अरमान ने छोटी बहन को प्रेम जाल में फंसा कर और बड़ी बहन को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया. अरमान ने छोटी बहन को शादी करने की बात कह जयपुर भगा कर ले गया. साथ में बड़ी बहन को पढ़ाने का झांसा देकर ले गया था. (हिंदुस्तान)

ठेकेदार बबलू की हत्या में बिहार के कुख्यात जुगनू की तलाश : कुसुम बिहार के रेलवे ठेकेदार लव कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की हत्या में पुलिस जिस धर्मेंद्र  सिंह उर्फ जुगनू को खोज रही है ,वह बिहार का कुख्यात डॉन है .उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर के कटरा थाना सहित अन्य थानों में हत्या लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं. शराब तस्करी के कई मामले में भी मुजफ्फरपुर पुलिस उसे ढूंढ रही है. बबलू सिंह हत्याकांड में जेल गए जोरापोखर डुमरी दो नंबर निवासी मनोज कुमार ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि मुजफ्फरपुर  निवासी जुगनू सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह और सीतामढ़ी मीरानगर महिंदवाड़ा निवासी अजीत कुमार ने बबलू सिंह की हत्या की योजना बनाई थी. (हिंदुस्तान)

पावर प्लांटों को तरजीह से स्थानीय उद्योगों को कोयला आपूर्ति पर असर  : कोयला आपूर्ति में पावर प्लांटों को प्राथमिकता से स्थानीय स्तर के उद्योगों पर असर पड़ रहा है. पहले से स्थानीय उद्योग कोयला संकट झेल रहे हैं. फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट रद्द होने के बाद स्थानीय उद्योगों के लिए कोयला आपूर्ति का एकमात्र विकल्प ई ऑक्शन है .अब पावर प्लांटों को ज्यादा कोयला दिए जाने के निर्देश के बाद इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि ई ऑक्शन में ऑफर कम हो जाएगा.  पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक सामान्य होने के बाद ही ई ऑक्शन में कोयले का ऑफर बढ़ेगा. (हिंदुस्तान)

सीएमपीएफ अफसरों की लापरवाही से डूबे संस्थान के 1590 करोड़ रुपए : भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने दो कंपनियों में सीएमपीएफ के 15 90.4 करोड रुपए का निवेश  डूब जाने के लिए संस्थान के तत्कालिक नेतृत्व और उसकी टीम को जिम्मेवार ठहराया है. वित्तीय वर्ष 1819 की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की डी एफ एच एल कंपनी में 15 19.4 करोड़ रुपए और il&fs में 71 .32 करोड़ रुपए के सीएमपीएफओ के निवेश की सही तरीके से निगरानी नहीं की गई, जिस वजह से यह राशि डूब गई. इस पर संस्थान प्रबंधन से लिखित में जवाब मांगा गया है. जवाब नहीं मिलने या संतोषजनक नहीं होने पर सीएजी जिम्मेवारी तय करते हुए संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को लिखेगी. (दैनिक भास्कर)

 रिसोर्ट में पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर डूबा, मौत : गोविंदपुर में जीटी रोड पर स्थित एक रिसोर्ट में शनिवार की रात चल रही पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में कोडरमा का सुमित चक्रम पानी में डूब गया, जिसकी दुर्गापुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई .वह एक निजी मोबाइल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था ,जो कंपनी द्वारा आयोजित डिस्ट्रीब्यूटर मीट में भाग लेने धनबाद आया था. (दैनिक भास्कर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.