☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अग्रवाल युवा सभा का गठन , जल्द सदस्यता अभियान होगा शुरू

अग्रवाल युवा सभा का गठन , जल्द सदस्यता अभियान होगा शुरू

रांची (RANCHI) - 17 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन के सानिध्य में होटल एलीट मे अग्रवाल युवा सभा का गठन हुआ. 31संस्थापक सदस्यों के साथ सभा की गठन हुई. नवनिर्वाचित गठित कमेटी में अध्यक्ष सौरभ बजाज,सचिव रोहित सरावगी, कोषाध्यक्ष शुभम लोहिया एवं मीडिया प्रभारी रौनक झुनझुनवालाअन्य पदाधिकारी,कार्यकारिणी को शामिल किया.संस्था में 18 से 45 साल के युवाओं को लिया जाएगा.सदस्यता अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा.

नव निर्वाचित अध्यक्ष सौरव बजाज ने कहा कि नवगठित टीम अपनी ऊर्जा से सभा के सपने संस्था के प्रण  सामाजिक उत्थान के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया.उन्होंने बताया कि संस्था धार्मिक और समाजिक कार्य करेगी.अपने सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था ने रामनवमी के पावन पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा मे आए मर्यादा पुरषोत्तम रामभक्तो के बीच 6000 आइस क्रीम का वितरण किया.हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्राचीन हनुमान मंदिर, महावीर चौक में  311 किलो खीर का भोग लगा कर भक्तों के बीच वितरण किया.

उन्होंने बताया कि उमंग सुल्तानिया,सनी टिबड़ेवाल, शंकर मुरारका, सीपी रुईया, आशीष अग्रवाल (जिम्मी), विकाश अग्रवाल,विशाल पाडिया, सीए विकास अग्रवाल ,निखिल सुल्तानिया,शिरीष खेतान,अनिल धानुका, सौरभ अग्रवाल, दीपक गोयनका, तिरु आशीष जालान, बजरंग गोयल,कुश अग्रवाल,शुभम सिंघानिया,विकाश अग्रवाल (जलडेगा), मनीष बगड़िया, संदीप अग्रवाल,मनीष खेमका,सोनित अग्रवाल, चेतन पोद्दार,कुणाल जालान, निकुंज पोद्दार,मयंक परसरामपुरिया को संस्थापक सदस्य बनाए गए है.मीडिया प्रभारी रौनक झुनझुनवाला ने बताया कि संस्था आगे आने वाले दिनों में समाज और युवाओं के लिए और भी कई कार्य करेगी.

 

Published at:17 Apr 2022 05:55 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.