✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वन विभाग के खिलाफ माओवादियों ने की पोस्टरबाजी, पुलिस जांच में जुटी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:53:29 PM

दुमका (DUMKA) - जिले के शिकारीपाड़ा थाना से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर शिकारीपाड़ा से राजबांध, रघुनाथपुर की ओर जाने वाली सड़क के एक पुलिया पर शनिवार की रात माओवादियों के नाम पर एक पोस्टर लगाया गया है. उक्त पोस्टर के संबंध में शिकारीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही रविवार को पुलिस ने पोस्टर उखाड़कर थाना ले आई है.

सुनील सोरेन पर आरेप

बता दें कि पोस्टर में वन विभाग की पदाधिकारियों को सख्त लहजे में धमकी दिया गया है कि सुनील सोरेन को वन विभाग के कार्य से हटाओ. इसके साथ ही पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि सुनील सोरेन के द्वारा मजदूरों का हाजिरी बढ़ाकर बनाते हैं और अधिक पैसा निकाल कर खा रहा है. इसलिए उसे विभाग से हटाओ, अन्यथा विभाग के पदाधिकारी अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. माओवादी पोस्टर के संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह के अनुसार पोस्टर शरारती तत्व द्वारा लगाया गया है, या माओवादी के द्वारा यह जांच का विषय है. इसे गंभीरता से लेते हुए जांच की जाएगी. वहीं वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि सुनील सोरेन जो रानीशवर थाना क्षेत्र के मोहुलबना गांव का रहने वाला है. वन विभाग में वह मुंशी का कार्य करता है. पोस्टर में लिखी गई बातों की सूचना वन विभाग के वरीय अधिकारी को दिया जाएगा पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जांच पड़ताल में जुट गई है.

रिपोर्ट : अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.