✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मारवाड़ी युवा मंच का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:54:01 PM

धनबाद(DHANBAD)-  अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच धनबाद कोल् सिटी शाखा के दायित्व ग्रहण सामारोह का आयोजन रविवार को बैंक मोड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में किया गया.  कार्यक्रम की शुरुआत  मुख्य अतिथि झारखंड प्रान्तीय मारवाडी युवा मंच के अध्य्क्ष  नंदलाल अग्रवाल ,विशिष्ट अतिथि   चेतन गोयनका  और  मारवाड़ी महिला समिति की अध्य्क्ष  पिंकी अग्रवाल  के द्वारा दीप प्रजवलित कर किया गया.  शाखा अध्य्क्ष नरेश केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में हुए जन सेवा के कार्यों को मंच के सामने रखा, जिनमें मुख्यतः अमृतधारा, कोविड टीकाकरण , कोरोना काल मे ऑक्सीजन सेवा, भोजन व्यवस्था ,और  आर्थिक मदद शामिल है.  

20- 21 में चार अवार्ड मिला 

शाखा का गठन सत्र 2020 के जुलाई माह में हुआ और इतने कम समय मे शाखा ने पूरे प्रान्त में 20- 21 में चार अवार्ड प्राप्त किया, जिसमें शाखा को विशिष्ट शाखा से सम्मानित किया गया, ओर 21-22 में अपने कार्यों से शाखा ने  श्रेष्ठ शाखा का अवार्ड प्राप्त किया.  मुख्य अतिथि ने शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यो को सराहा औऱ  हरसंभव मदत का आश्वासन दिया.  विशिष्ट अतिथि ने भी अपने सम्बोधन में शाखा द्वारा चलाये गये कोविड वैक्सीनेशन कैम्प  में लगभाग 50,000 लोगों को  वैक्सीन लगवाने के लिये शाखा को बहुत बहुत बधाई दी.   आज के कार्यक्रम में मण्डलीय उपाध्यक्ष  विवेक लिल्हा ,  को शाखा की ओर से  प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया.

शपथ समारोह को सफल बनाने में रहा सहयोग 
 
आज शपथ समारोह को सफल बनाने में बैंक मोड़ चेम्बर के अध्य्क्ष प्रभात सुरोलिया ,महा सचिव प्रमोद गोयल , सहायक मंत्री अजय तायल, मेट्रोमोनी एवम समाज सुधार संयोजक पंकज भुवानिया, शाखा विस्तार संयोजक बजरंग अग्रवाल , विशेष आमंत्रित सदस्य प्रकाश शर्मा ,शाखा सचिव नीरज अग्रवाल ,उपाध्यक्ष राजेश केजरीवाल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल , कन्हैया केजरीवाल, एवम कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर चौधरी, राहुल मजरिया, प्रिंस कथूरिया, रवि भोजगडिया,आशीष बंसल विष्णु भीमसरिया सतीश अग्रवाल ,सरोज पटवारी,अदिति अग्रवाल , स्वेता केजरीवाल,मोनी अग्रवाल ,सुमिता केजरीवाल, सारिका सिंघल विनीत लाल अग्रवाल , अमन लाडिया दीपक अग्रवाल ,रवि मित्तल,हिमांशु अग्रवाल ओर सभी सदस्यों का सहयोग रहा. 

रिपोर्ट : प्रकाश महतो ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.