धनबाद(DHANBAD) - झरिया- सिन्दरी मुख्य मार्ग पर बनियाहिर हुसैन नगर के पास आज आल्टो एवं पिक अप वैन में आमने -सामने से टक्कर हो गई. आल्टो में सवार 3 लोग घायल हुए है. घायलों को तत्काल झरिया के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, वहां से एसएन एमएमसीएच ,धनबाद रेफर किया गया है. दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है. टक्कर में अल्टो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.
