रांची (RANCHI) : शहर के एक निजी अस्पताल में शनिवार को आग को लेकर अफरा तफरी देखी गई. आग के हालात में बदहवाश लोग और आग पर काबू पाने की मशक्कत. दरअसल राज अस्पताल में अग्निशमन विभाग की तरफ से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.
हेल्पलाइन पर करें कॉल
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल कर्मियों तथा लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए. गैस सिलेंडर, बिजली के शार्ट सर्किट तथा अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचने के अलग अलग तरीकों पर जानकारी दी गई. बताया गया कि आग लगने पर लिफ्ट की बजाय सीढियों का ही प्रयोग करें. आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति में दमकल विभाग के हेल्प लाइन नंबर 101 और 112 पर कॉल करके सूचना दें.
.jpeg)