✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला : पत्नी ने मांगा डिवोर्स तो पति ने कर दी निर्मम हत्या !

BY -
Chetna Jha
Chetna Jha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:43:22 PM

सरायकेला (SARAIKELA) : सरायकेला ज़िले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा परियोजना के आवासीय कॉलोनी में न्यू स्वर्णरेखा कॉलोनी के सी ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 39 की रहने वाली स्वर्णरेखा चांडिल कम्प्लेक्स में पदस्थापित महिला कर्मचारी उषा रानी महतो (20 वर्ष)  की हत्या मामले में शक की सूई उसके पति पर जा रही है. गौरतलब है कि गुरुवार रात गला रेत उषा की हत्या कर दी गई थी.

दूसरी जगह शादी हो गई थी तय

सरायकेला  के एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चाकुलिया का रहनेवाला राजेश नामक युवक पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है. मृतक युवती के परिजनों की माने तो राजेश ने युवती से कोर्ट मैरिज कर लिया था. लेकिन युवक का व्यवहार देख मृतक युवती उससे डिवॉर्स लेने की कार्रवाई कर रही थी. वहीं उसकी दूसरी जगह शादी तय हो चुकी थी. पुलिस को सन्देह है कि राजेश ने ही युवती की हत्या की है. मृतक के परिजनों की माने तो पहले भी आरोपी मारपीट कर चुका है. सरायकेला एसडीपीओ ने बताया कि महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है. उसके पैर और हाथ में भी जले का निशान है. उन्होंने बताया कि हत्या की जानकारी महिला कर्मचारी के रिश्तेदार ने पुलिस को दी.

घर में अकेली रहती थी उषा

उषा रानी महतो को नौकरी मिलने के बाद  2 महीने पहले ही कॉलोनी में आई थी.  मृतका की नौकरी अनुकंपा के आधार पर हुई थी. महिला के पिता स्वर्णरेखा में ही पदस्थापित थे, जिनका असमायिक निधन के बाद नौकरी मिली थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है,  रात्रि 8:00 बजे के आसपास पड़ोस से किसी ने चिल्लाकर शोर मचाना शुरू किया तब जाकर लोगों को पता चला कि महिला की हत्या हुई है. महिला घर पर अकेली रहती थी.  फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है. वहीं कॉलोनी में हुए इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में लोग आक्रोशित हैं. लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.