✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला में आएंगे टाना भगत के अच्छे दिन, शुरू हुई कवायद

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:30:25 PM

गुमला (GUMLA) : झारखंड के गुमला जिले में टानाभगत समुदाय के लोगों के हालात बेहतर होंगे. हाल के दिनों में राज्य सरकार की ओर से गठित टानाभगत विकास परिषद के माध्यम से इनके विकास को लेकर काफी काम किये जा रहे हैं. विकास योजनाओं ने इन्हें जोड़ा जा रहा है.

विकास योजनाओं से जोड़े जा रहे

 बता दें कि गुमला झारखंड का एक ऐसा जिला है जहां काफी संख्या में टाना भगत समुदाय के लोग रहते हैं. देश की आजादी के लम्बे समय के बाद भी टानाभगत समुदाय के लोग विकास से अलग थे.  साथ ही अपने विकास की मांगों को लेकर इस समुदाय के लोगों ने लम्बे समय तक आंदोलन भी किया.  जिले में टानाभगतों के विकास की मॉनिटरिंग का जिम्मा जिला के अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता को दिया गया है. अपर समाहर्ता ने कहा कि टानाभगत समुदाय के लोगों को विकास योजनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को  बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा. खेती के साथ ही पशुपालन से भी जोड़ा जा रहा है. गुमला जिला के घाघरा बिशुनपुर,कामडारा,बसिया ,चैनपुर, जारी, रायडीह के साथ ही सिसई भरनो और सदर ब्लॉक में टानाभगत समुदाय के लोग विकास से वंचित रहते थे. लेकिन प्रशासनिक पहल से हुए बदलाव से जो टानाभगतों का विकास हुआ है उसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अनिरुद्ध चौबे भी सराहना कर रहे हैं. वहीं जिले के डीसी सुशांत गौरव ने कहा  कि प्रशासनिक पदाधिकारियो को टानाभगतों के विकास को लेकर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं. 

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.