✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बनाही और पतरिया गांव की खेतों में लगी आग, 13 बीघा में तैयार गेहूं की फसल खाक

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:37:22 PM

पलामू (PALAMU) : पलामू से एक बार फिर तैयार गेहूं के फसल जल जाने का मामला सामने आया है, ताजा मामला हैदरनगर थाना के पतरिय व बनाही गांव  का है. यहां किसानों के खेत में गेहूं की तैयार फसल में शुक्रवार को आग लग गई.

साल भर की कमाई खाक

बनाही गांव के किसान अमलेश तांतो व कमलेश तांतो के तीन बीघा में गेहूं की फसल खाक हो गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया नहीं तो आग से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल खाक हो जाती. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार से निकली चिंगारी ने उनकी फसल को खाक कर दिया. किसानों ने बताया कि उनकी साल भर की कमाई आग में जल गई.

पतारिया में दस बीघा में लगी फसल खाक

उधर पतरिया गांव के किसान सुनील सिंह, मदन सिंह, रमाशंकर सिंह, संतोष सिंह, कृष्णा सिंह समेत अन्य किसानों के करीब दस बीघा में तैयार गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है. किसानों ने इस संबंध में हैदरनगर थाना पुलिस और अंचल कार्यालय में सूचना दे दी है. उन्होंने सरकार से मुआवजा की मांग भी की है.

रिपोर्टर : जफर हुसैन, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.