✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांव की सरकार : यहां शनिवार से शुरू हो जाएगी गहमागहमी 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:35:04 PM

धनबाद (DHANBAD) : जहां प्रथम चरण में चुनाव होंगे, वहां कल से नामांकन प्रपत्र की बिक्री शुरू हो जाएगी. धनबाद के टुंडी ,पूर्वी टुंडी और तोपचांची में पहले चरण में चुनाव होंगे. बता दें कि  पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए जिला कार्यालय से प्रपत्रों की बिक्री होगी, जबकि मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन प्रपत्र की बिक्री अंचल कार्यालय और प्रखंड विकास  पदाधिकारी के कार्यालय से होगी.  पूर्वी टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी यास्मिता सिंह ने बताया कि मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य पद के नामांकन प्रपत्रों का मूल्य  250 रुपए जबकि जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन प्रपत्र का मूल्य 500 रुपए एवं वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन प्रपत्र का मूल्य 100 रुपए निर्धारित किया गया है. 

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग रियायत 
 
इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को नामांकन प्रपत्र खरीदने के वक्त जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर 50 प्रतिशत राशि में रियायत दी जाएगी.  इस प्रकार रियायती दर पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य एवं वार्ड सदस्य पद के नामांकन प्रपत्रों की दर क्रमशः 125 रुपए,  250 रुपए एवं 50 रुपए देय होगा.  शनिवार से प्रखंड स्तर पर मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद के नामांकन प्रपत्र खरीदें जा सकेंगे जबकि पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए जिला से प्रपत्र खरीदें जा सकेंगे.  रविवार को अवकाश है, इस कारण सोमवार को प्रत्याशी अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जमा कर सकेंगे.  प्रथम चरण के पंचायत चुनाव नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.