✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आरोप से भड़की कांग्रेस, सड़क पर फूंक दिया सरयू राय का पुतला

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:38:15 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच शीत युद्ध जारी है. यूं कहें कि दोनों नेताओं के बीच का विवाद अब सड़क पर दिखने लगा है.  इस लड़ाई में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है. जहां विधायक सरयू राय के बयान के बाद कांग्रेसी भड़क उठे और सरयू राय का पुतला फूंक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है.

मतभेद के ताजा मसले

 गौरतलब है कि पिछले दिनों सरयू राय ने कोरोनाकाल में प्रोत्साहन राशि को लेकर स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे. आरोप के मुताबिक बन्ना गुप्ता ने स्वयं सहित 60 लोगों के बीच 14.59 लाख रुपए की राशि की बंदर बांट कर ली. इस पर बन्ना टीम की ओर से भी पलटवार हुआ था और उनके बयान को हास्यास्पद करार दिया गया था. इससे पहले मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से मानगो में तीसरे पुल का मार्ग प्रशस्त हुआ था. इसपर भी सरयू राय ने आपत्ति जताते हुए जनता के पैसों की बर्बादी बताते हुए पुल अंयत्र बनवाने की नसीहत दी थी, ताकि लोगों को अन्य मार्गों का विकल्प मिले. इससे पूर्व विधायक सरयू राय अन्य मुद्दों पर भी मंत्री बन्ना गुप्ता को घेर चुके हैं. यही कारण है कि विधायक सरयू राय और मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच शुरू हुए शीत युद्ध में अब सीधे कांग्रेस कूद पड़ी है. इसी क्रम में गुरुवार को मानगो मंडल कांग्रेस की ओर से विधायक सरयू राय का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.