✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:38:23 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शुक्रवार, दिनांक 15 April  2022को पलामू  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं--

वैशाखी पर्व पर सजा दीवान, चला लंगर - गुरुवार को सिख समाज के लोगों ने खालसा पंथ का स्थापना दिवस सह वैशाखी पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया. इस अवसर पर बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरुग्रंथ साहब का दिवान सजाया गया. 12 अप्रैल से चल रहे अखंड शब्द कीर्तन का समापन हुआ. वैशाखी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज के महिला-पुरुष काफी संख्या में भाग लिये. (प्रभात ख़बर)

व्यवसायियों को बिजली बिल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं - शहर में बिजली के बिल में काफी गड़बड़ी होने की शिकायत मिलने के मामले को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गंभीरता से लिया है. चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के जीएम से बात की और मामले से अवगत कराया. (दैनिक जागरण)

पलामू धान खरीद मामले में लक्ष्य से दो लाख क्विंटल पीछे - पलामू जिला में धान खरीद का लक्ष्य नौ लाख क्विंटल था. इसके लिए 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का समय निर्धारित था. लेकिन 31 मार्च तक मात्र पांच लाख क्विंटल धान खरीद हुई सरकार द्वारा धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए 15 अप्रैल तक समय बढ़ाया था. (प्रभात ख़बर)

चुनाव के दौरान रिश्वत व उपहार देना अपराध - जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिश्वत व पारितोषिक उपहार देना अपराध है. आदर्श आचार संहिता को प्रभावी बनाने को लेकर जिला प्रशासन सक्रियता के साथ जुटी है. (हिंदुस्तान)

अग्नि से सुरक्षा व सतर्कता मानव के लिए बेहद जरूरी - विश्रामपुर: गुरुवार को रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड केमिकल डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया. फायर स्टेशन स्थल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संस्थान प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने किया. (दैनिक जागरण)

कोयल नदी सूखने के कगार पर दाह-संस्कार में हो रही परेशानी - पलामू में प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले के पानी या तो सूख गये हैं या सूखने के कगार पर है पलामू की लाइफ लाइन माने जाने वाली कोयल नदी का जलस्तर भी दिनों-दिन घट रहा है. (प्रभात ख़बर)

रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.