☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों कि क्या हैं हेडलाइंस

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों कि क्या हैं हेडलाइंस

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. शुक्रवार दिनांक 15 अप्रैल को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

स्वास्थ्य विभाग ने माना, बन्ना ने ली प्रोत्साहन राशि : कोरोना काल प्रोत्साहन राशि को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय के विवाद में अब स्वास्थ्य विभाग की इंट्री हो गई है. गुरुवार को विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिन्हा ने माना कि विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता, आप्त सचिव, कर्मियों सहित 60 लोगों को 14.59 लाख राशि भुगतान की गई. (दैनिक भास्कर)

जेलों में दुर्दान्त नक्सलियों की मस्कट से हो रही सुरक्षा, अब मिलेगी एके-47 : झारखंड की पांच सेंट्रल जेल और 24 मंडल कारा में तैनात सुरक्षाकर्मी जल्द अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे. पुलिस मुख्यालय करीब 1500 अत्याधुनिक रायफल खरीदेगा. इसमें इनमें इंसास, एलएमजी और एक 47 शामिल हैं.               (दैनिक भास्कर)

लगातार चौथे साल इस बार भी देश में सामान्य रहेगा मानसून : देश में इस साल मानसून सामान्य रहेगा. ऐसा लगातार चौथे साल होगा. भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिण पश्चिम मानसून का पहला पूर्वानुमान जारी किया है. (दैनिक भास्कर)

कम: मिलने के बाद भी लोगों को हो गया है.    (प्रभात खबर)

मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता का ओपन चैलेंज... कोई भी जांच करा लो, कुछ फर्क नहीं पड़ेगा : झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने खुद को पाक साफ बताते हुए कोई भी जांच कराने की चुनौती दी है. उन पर पूर्व मंत्री सरयू राय ने कोरोना फंड लूट के संगीन आरोप लगाए हैं. सरयू ने अपने आरोप में कहा है कि बन्‍ना गुप्‍ता के दबाव पर कई अपात्र कर्मियों को कोरोना प्रोत्साहन राशि दी गई है. अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अपना पक्ष रखा है. साथ ही अपने मंत्री के बचाव में कहा है कि निर्धारित संकल्प के प्रविधानों के अनुसार सक्षम पदाधिकारी के अनुमोदन के बाद ही प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हुई है. (दैनिक जागरण)

10 वार्डों में 90 बोरिंग कराएगा निगम, पानी टंकी लगेगी : गर्मी बढ़ने के साथ ही राजधानी के कई मोहलों में जल संकट गहरा गया है. इससे लोग परेशान हैं. भूमिगत जलस्तर नीचे चले. जाने के कारण कई घरों की बोरिंग फेल हो गई है. वहीं कुएं भी सूख गए हैं. रांची नगर निगम 10 वार्ड में  90 जगहों पर बोरिंग कराने का निर्णय लिया है. (प्रभात खबर)

Published at:15 Apr 2022 08:38 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.