धनबाद (DHANBAD) : धनबाद रेल मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार के पास स्थापित डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया. डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिला प्रशासन,धनबाद विधायक राज सिन्हा, कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्त्ता तथा भीम आर्मी ने माल्यार्पण कर जयंती मनाई. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संविधान के निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर साल 14 अप्रैल को देशभर में मनाई जाती है. बाबा साहब देश के ऐसे एक शख्स थे, जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती. वक्ताओं ने कहा कि भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निमार्ण में अभूतपूर्व योगदान दिया. बाबा साहब ने हमेशा से कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए काम किया. बचपन से ही उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद
