कोडरमा (KODARMA) : कोडरमा जिला के चंदवारा थाना क्षेत्र के कारोंजिया गांव के समीप महुन्ड्रा में एक घर में अवैध तरीके से हथियार बनाया जा रहा था. बिहार के मुंगेर से आई स्पेशल टास्क फोर्स एवं चंदवारा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान पिस्टल बनाने वाले कई उपकरण व अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद किया गया. वहीं इस मामले में दो लोगों की गिरफ़्तारी भी की गई है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मो. सद्दाम अल्ली, ग्राम हजरतगंज जिला मुंगेर बिहार एवं सगीर अल्ली ग्राम सुंदरनगर थाना कोडरमा के रूप में की गई है. वहीं कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस और लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए उस घर में ग्रिल की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. जिस कारण पुलिस को इस बात की जानकारी देर से मिली.
रिपोर्ट: संजय शर्मा, कोडरमा