✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के भौरा में एकतरफ आंदोलनकारी  तो दूसरी ओर पुलिस की बेरिकेडिंग 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:31:28 PM

धनबाद (DHANBAD) : दिन गुरुवार , भौरा थाना गेट पर एक तरफ आंदोलनकारी तो दूसरी ओर कई थानों की पुलिस. कड़ी धूप और चमड़ी जलती लू का भी कोई असर नहीं. बता दें कि पूर्वी झरिया क्षेत्र में 4 ए पैच आउटसोर्सिंग का काम बंद करने वाले 12 आंदोलनकारियों को पुलिस ने हिरासत में  लिया है.  सभी को बुधवार की देर रात में परियोजना पदाधिकारी की लिखित शिकायत पर हिरासत में लिया गया.  महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया था लेकिन जबरन महिलाएं पुरुषों के साथ चली गईं, वहीं गुरुवार को हिरासत में लिए गए खेमलाल महतो की दादी का निधन हो गया.  उसके बाद ग्रामीण हंगामा शुरू कर दिए.  आरोप लगा रहे हैं कि हिरासत में लिए जाने के कारण ही सदमे में दादी की मौत हुई है.  दादी की उम्र करीब 80 वर्ष बताई जा रही है.  गुरुवार को काफी संख्या में ग्रामीण भौरा ओपी परिसर में जुटे हुए हैं. 

सिन्दरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र की कई थाना की पुलिस पहुंची 

सिन्दरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र की कई थाना की पुलिस बुला ली गई है.  ग्रामीणों का कहना है कि जमीन के बदले नियोजन की मांग को लेकर खेमलाल महतो के नेतृत्व में दिसंबर माह में भी आंदोलन हुआ था. 35 दिनों तक आंदोलन चला, एसडीओ और झरिया सीओ के आश्वासन पर आंदोलन खत्म हुआ था. मंगलवार को महाप्रबंधक के साथ वार्ता हुई , वार्ता विफल होने के बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत चक्काजाम आंदोलन किया गया.  पुलिस ने 8 महिलाओं और 4 पुरुष आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया है.  न्याय मांगने वाले को पुलिस जेल भेज रही है, यह होने नहीं दिया जाएगा.  वहीं, प्रबंधन का कहना है कि अचानक चक्काजाम आंदोलन करने से कंपनी को प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है ,जबकि ग्रामीणों की मांग पर कागजात की जांच की जा रही है.  ग्रामीण उचित कागजात भी नहीं दे रहे हैं. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.