✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यहां बंजर जमीन में फल रहे आम –सेब, दूर दूर तक बस हरियाली ही हरियाली

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:31:06 PM

बोकारो (BOKARO) : जिले के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र हुरलुंग पंचायत की खेतों में हरियाली छायी हुई है. टमाटर, बैंगन, खीरा जैसी फसलें खेतों में लहलहायी हुई हैं. आम के बड़े बड़े टिकोले सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे. वहीं ठंडे पहाड़ी इलाकों का फल माना जाने वाला सेब भी यहां आपको फलता दिखेगा.

दो एकड़ से हुई शुरुआत

इस संबंध में निवर्तमान मुखिया पूरन महतो ने बताया कि एक बार गुजरात समेत कुछ प्रदेशों में घूमने का मौका मिला था. घूमने के क्रम में उन प्रदेशों में हरियाली देख उन्हें भी अपने क्षेत्र में हरियाली लाने का संकल्प लिया. उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने लगभग दो एकड़ बंजर भूमि में आम, सेव आदि फलदार वृक्षों लगाए. वहीं टमाटर, बैंगन, खीरा आदि सब्जियों की खेती भी की. बकौल पूरन महतो, उनको देखकर दूसरे लोगों ने भी इसी तरीके से खेती की. अब आलम यह है कि हुरलुंग पंचायत के खेतों में दूर दूर तक बस हरियाली ही नजर आती.

रिपोर्ट : संजय कुमार, बोकारो

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.