रांची (RANCHI) : भीषण गर्मी के कारण झारखंड के सरकार व निजी स्कूलों का समय बदल गया है. अब सुबह 6 से 12 बजे तक ही क्लास होगी. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने को नोटिफिकेशन जारी कर दिया.
शिक्षक संघों की थी मांग
बता दें कि विभाग द्वारा पहले जारी निर्देश के अनुसार स्कूलों की कक्षाएं सुबह सात बजे से एक बजे तक संचालित होती थीं. लेकिन पिछले कुछ समय से विभिन्न शिक्षक संघ की मांग थी कि स्कूलों के समय में बदलाव हो. शिक्षक संघ की मांग थी कि स्कूल का समय 6:30 से 11 :30 तक किया जाए. इसी मांग के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.
