✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

“कोल्हान के उद्योगों को झारखण्ड के अन्य जिलों में मिलने वाली बिजली की दर पर ही  मिले बिजली”

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:52:17 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने झारखंड सरकार से कोल्हान में उद्योगों को झारखण्ड के अन्य जिलों में मिलने वाली बिजली के दर पर ही बिजली उपलब्ध करवाने की मांग की. सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि कोल्हान में नए उद्योगों की स्थापना और पलायन को रोकने के लिए झारखण्ड के अन्य जिलों में मिलने वाली बिजली दर के अनुरूप ही एक समान दर से बिजली उपलब्ध हो इसके लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए.

प्रति यूनिट राशि का फर्क

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने बताया की कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र, चांडिल, घाटशिला, मुसाबनी, धालभूमगढ़, गम्हरिया, कान्द्रा, चाकुलिया, चक्रधरपुर में स्थापित उद्योगों को झारखण्ड राज्य विद्युत निगम द्वारा बिजली की आपूर्ति की जाती है. इस क्षेत्र में डीवीसी के द्वारा बिजली की आपूर्ति नहीं की जाती है. जबकि झारखण्ड के अन्य जिलों जैसे बोकारो, रामगढ़, महगामा, गोला, गिरिडीह आदि जिलों में डीवीसी के द्वारा बिजली की आपूर्ति की जाती है जिसकी बिजली की प्रति यूनिट लगभग 3.60 रुपए है. वहीं कोल्हान के उपरोक्त स्थानों में स्थापित उद्योगों को बिजली जे.वि.एन.एल. द्वारा लगभग 5.60 रुपए के हिसाब से प्राप्त हो रही है जो कि डीवीसी की बिजली की दर से करीब 40 प्रतिशत अधिक है. इस कारण से इस क्षेत्र के बहुत सारे उद्योग विशेषकर आयरन एंड स्टील से संबंधित तथा अन्य उद्योग जिनका प्रमुख रॉ मैटेरियल बिजली ही है राज्य के अन्य उद्योगों के साथ प्रतिस्पर्धा से बाहर हो रहे हैं और फलस्वरूप उन्हें इस क्षेत्र में अपना उद्योग बंद करना पड़ रहा है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.