☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर से दुमका के रास्ते हावड़ा जाने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी

देवघर से दुमका के रास्ते हावड़ा जाने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी

देवघर (DEOGHAR) : देवघर से दुमका के रास्ते हावड़ा जाने वाली नई ट्रेन को देवघर स्टेशन से स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के DRM परमानंद शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे. यह ट्रेन देवघर स्टेशन से खुल कर हावड़ा तक जाएगी. मौके पर बोलते हुए स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस रेल सेवा से देवघर में छोटे बड़े उद्योगों के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा. पर्यटन का विकास होगा. इस रूट पर लोगों को अब यातायात के भी सस्ता वैकल्पिक साधन उपलब्ध हो जाएंगे. सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया. मौके पर मौजूद आसनसोल के DRM ने कहा कि देवघर स्टेशन पर पहले ही वाशिंग पिट का निर्माण हो रहा है. इस तरह की लंबी दूरी की गाड़ी का परिचालन शुरू होने से देवघर स्टेशन का भी विस्तार हो सकेगा.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Published at:13 Apr 2022 06:11 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.