धनबाद(DHANBAD) : महुदा के रवि महतो स्मारक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड सत्र 19-21 के छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र वितरण एवं विदाई समारोह आज आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में देवयानी विश्वास (डीएसडब्ल्यू ) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के संस्थापक जलेश्वर महतो मौजूद थे. प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने कहा कि कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है. प्राचार्य ने बदलते परिवेश में शिक्षा की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए छात्रों का आह्वान किया और कहा की समाज और राष्ट्र की दिशा और दशा शिक्षक समाज ही तय कर सकता है. गुलफ्सा शाहीन ने 83.8% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान पर रही. सभी टॉप 10 छात्रों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया. कार्यक्रम का संचालन रूबी कुमारी ने किया.
रवि महतो स्मारक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज : 83.8% अंक लाकर टॉपर रहीं गुलफ्सा शाहीन

Published at:13 Apr 2022 05:18 PM (IST)
Tags:News