☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अहले सुबह जिसे बुला कर ले गई पुलिस, दोपहर में झाड़ियों में मिला उस वृद्ध का शव

अहले सुबह जिसे बुला कर ले गई पुलिस, दोपहर में झाड़ियों में मिला उस वृद्ध का शव

कोडरमा (KODERMA) : जिले के डोमचांच थाना के जंगल से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई. सपही रोड पर अम्बादाहा के निकट जंगल में झाड़ी में एकाएक लोगों की नजर शव पर पड़ी. शव की पहचान अर्जुन साव, उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय मंगरू साव सपही निवासी के रूप में की गई है. मृतक अर्जुन साव के पुत्र ने बताया कि 3 बजे सुबह ही डोमचांच पुलिस उसके पिता को नेरो पहाड़ी चौक से उठाकर अपने साथ लें गई थी. इसके बाद वह और उसके परिवार के लोग उन्हे काफी ढूंढ रहे थे. उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था. जब डोमचांच थाना पूछने गए तो पुलिसवालों ने बताया कि वो नहीं जानते हैं.

पुलिस के खिलाफ लोग उतरे सड़क पर

काफी खोजबीन के बाद दोपहर में मृतक का शव सपही रोड में अम्बादाहा के निकट जंगल की झाड़ियों से बरामद हुआ है. इसके बाद से कोडरमा के नीरू पहाड़ी चौक पर पीड़ित परिवार द्वारा अर्जुन साव के शव को रखकर जिला प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो चुकी है. कोडरमा-गिरिडीह रोड में वाहनों की कतार लग गई है. पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. लोगों मे पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी रोष दिख रहा है.

रिपोर्ट : संजय शर्मा, कोडरमा   

Published at:13 Apr 2022 05:12 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.