✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, ट्रेनिंग की जरुरत पर दिया जोर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:25:04 PM

लातेहार (LATEHAR) - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022  के लिए हरी झंडी मिलते ही तैयारियों को लेकर पूरे सूबे में सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बुधवार को लातेहार जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया.

दिए गए ये निर्देश

 उपायुक्त ने चुनाव के मद्देनजर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली.  जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग को चुनाव के दौरान कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों से संबंधित डाटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया. चुनाव के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों से संबंधित सूची जल्द से जल्द सामग्री कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे बैठक में उपायुक्त ने मतदान के समय मतदान कर्मियों को सेक्टर और बूथ तक पहुंचाने के लिए छोटी-बड़ी वाहनों का आकलन करते हुए वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश डीटीओ को दिया.

चुनाव को लेकर प्रशिक्षण

बैठक के दौरान उपायुक्त ने  चुनाव में कार्य कर रहे अधिकारियों और कर्मियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण देने की जरुरत पर जोर दिया. इसके लिए उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग को कार्य योजना तैयार करते हुए प्रशिक्षण संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके अलावा कोषांगों के गठन और पदाधिकारियों-कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, मतदान दल-सेक्टर मजिस्ट्रेट को सामग्री वितरण,मतपेटी की उपलब्धता, पंजी संधारण, मतदान कर्मियों के आवागमन के लिए वाहन की सुविधाएं, प्रत्याशियों पर आचार संहिता के प्रावधानों के आलोक में सतत निगरानी रखने, आय-व्यय विवरणी की जांच कर अंतिम प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, मतदाता जागरूकता संबंधी कार्य समेत कई अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक और उचित दिशा निर्देश दिया गया.  बैठक में उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक विन्देश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिले के विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों, कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे.

रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.