पलामू (PALAMU) : कोरोना से बचाव के लिए स्कूल कैंपस में स्टूडेंट्स को टीका दिया गया. जिला के एम.के. डी.ए.वी पब्लिक स्कूल डाल्टेनगंज में 13 अप्रैल 2022 को जिला स्वास्थ्य समिति पलामू की ओर से करोना टीका कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में 12 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के (कक्षा सप्तम, अष्टम) के स्टूडेंट्स का टीका दिया गया.
टीका ही बचाव का रास्ता
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जीएन खान ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना टीका सबसे उपयोगी हथियार है. इसे लेने में किसी को भी संकोच नहीं करना चाहिए. टीके के द्वारा हम स्वयं का बचाव करने के साथ ही अपने आस-पास और परिवार के लोगों का भी बचाव कर सकते हैं. इससे हम समाज और राष्ट्र को भी सुरक्षित रखने में सक्षम हो सकते हैं.
रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू
