✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

समाजिक न्याय पखवाड़ा : सांसद ने ग्रामीण जनवितरण प्रणाली दुकानों का किया औचक निरीक्षण

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:24:48 PM

पलामू (PALAMU) - पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को मेदिनीनगर अपने आवास पर प्रेस कॉनफ्रेंस का आयोजन किया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद ने जानकारी दी कि भाजपा  7 अप्रैल से 22 अप्रैल तक समाजिक न्याय पखवाड़ा चला रही है. इस कार्यक्रम के तहत भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे.

स्वास्थ्य मेला का आयोजन

विष्णु दयाल राम ने विभिन्न प्रखंडों का दौरा भी किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि नावबाजार में कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल चुका है. जिससे लाभुक बेहद ही खुश हैं. मेदिनीनगर शहर स्थित एसबीएम पब्लिक स्कूल और ज्योति आईटी कॉलेज में मुफ्त कोविड वैक्सिनेशन के बारे में भी लोगों को जागरूक किया. वहीं जन वितरण प्रणाली के दुकानों का भी सांसद ने निरीक्षण किया. इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण जनवितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अधिकांश दुकानें बंद थीं और दो दुकान खुली भी मिली तो डीलर के पास कोई भी विवरण नहीं था.  वहीं सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि ज़िले के विभिन्न प्रखंड में 18 से 22 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन भी किया जा रहा है.

रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.