✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:26:31 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. बुधवार दिनांक 13 अप्रैल को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

धनबाद में 16 घंटे कट रही बिजली तड़प रहे लोग, डीबीसी ने खड़े किए हाथ : गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहरा गया है, दामोदर वैली कारपोरेशन के कोडरमा, रघुनाथपुर व चंद्रपुरा थर्मल प्लांट की कई इकाइयों से उत्पादन ठप हो गया है. हालाकि चंद्रपुरा थर्मल स्टेशन की एक यूनिट को मंगलवार देर शाम दुरुस्त कर लिए जाने का दावा किया गया. वहीं कोडरमा प्लांट रात 8:00 बजे चालू कर दिया गया था. उत्पादन ठप होने से धनबाद बोकारो और गिरिडीह समेत कमांड एरिया के 7 जिलों में बिजली की भारी कटौती हो रही है. इन जिलों में 7 घंटे से लेकर 16 घंटे तक बिजली गुल रह रही है. (प्रभात खबर)

 रंगदारी के लिए स्क्रैप ठेकेदार के घर बमबाजी : झरिया के भागा स्टेशन रोड निवासी तुफैल अहमद उर्फ पप्पू खान के घर पर मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने दो बम फेंक कर सनसनी फैला दी. एक बम मिस कर गया जबकि दूसरा जोरदार धमाके के साथ फटा .धमाका सुन  परिजन दहशत में आ गए. लोगों ने तुफैल के घर के दरवाजे से कुछ दूरी पर एक बम का अवशेष व जिंदा बम देखा तो शोर मचाया ,तब तक बाइक सवार अपराधी भाग चुके थे. घटना के बाद तुफैल घर पर नहीं थे. उनके भाई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनाखान सपरिवार घर में ही मौजूद थे. (प्रभात खबर)

 

 घर पर फायरिंग, एक हिरासत में : जोरापोखर शालीमार पुरानाडीह स्थित भूल  टाइप क्वार्टर में रहने वाले दीपक सेन के आवास के दरवाजे पर सोमवार की रात 1:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी .घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है. इस संबंध में दीपक सेन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. (प्रभात खबर)

दो नर्सिंग होम पर लगाया जुर्माना : क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला के दो अस्पतालों पर जुर्माना लगाया है. सराय ढेला में संचालित श्रेष्ठ नेत्रालय पर विभाग ने ₹20000 का जुर्माना लगाया है, वहीं पुटकी में संचालित जीवन नर्सिंग होम पर ₹50000 का जुर्माना लगाया गया है. सिविल सर्जन के स्तर से मंगलवार को जुर्माना का आदेश जारी कर दिया गया. (हिंदुस्तान)

 Ac कमरे में बैठी रही पुलिस, टेंडर मैनेज करते रहे ठेकेदार : नगर निगम में ठेकेदारों का राज चलता है. मंगलवार को ऐसा ही नजारा धनबाद नगर निगम कार्यालय में देखने को मिला .ठेकेदार आराम से निगम बिल्डिंग के दूसरे तल्ले पर पहुंचकर 14 करोड के टेंडर को मैनेज करते रहे ,वहीं टेंडर में सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस के जवान आराम से टेंडर डालने वाले रूम में बैठकर एसी की हवा खाते रहे. पिछले दिनों कुछ टेंडर में हुए बवाल के बाद नगर निगम ने मेन गेट पर ही ठेकेदारों की एंट्री बंद कर दी थी, लेकिन मंगलवार को पाबंदी नहीं रहने की वजह से सभी ठेकेदार दूसरे तले तक पहुंच गए, पेपर डालने वाले सभी लोगों से पेपर लेकर देखा जा रहा था लेकिन इसे रोकने वाली पुलिस एसी कमरे में बैठी रही. (हिंदुस्तान)

 एजुकेशन एक्सटेंशन के नाम पर मांग रहे 5000 : पब्लिक स्कूल फीस वसूली के लिए नया नया हथकंडा अपना रहे है .वर्ष 20 21 व 21 22 सत्र कोरोना महामारी के कारण प्रभावित रहा. राज्य सरकार का आदेश है कि इस दौरान सिर्फ मासिक फीस लेनी है. ऐसे में कई स्कूलों ने नुकसान की भरपाई करने का नया रास्ता निकाल लिया है. सत्र 22 23 में अभिभावकों से एजुकेशन एक्सटेंशन मद में ₹5000 मांगा गया है. अब अभिभावक परेशान हैं कि यह एजुकेशनल एक्सटेंशन क्या है और  अभिभावकों से क्यों मांगा जा रहा है लेकिन अभिभावक स्कूल प्रबंधन के सामने आकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. वहीं झारखंड अभिभावक महासंघ का कहना है कि स्कूल की ओर से अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है. (हिंदुस्तान)

 ट्रैफिक रूल तोड़कर अब बच नहीं सकेंगे, मोबाइल पर आएगा जुर्माने का e-challan : शहर की सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले अब जुर्माना भरने से बच नहीं पाएंगे. अगर वह मौके से निकल भागे तो भी मोबाइल पर e-challan भेजकर उनसे  जुर्माना वसूला जाएगा. धनबाद में जल्द ही रांची की तर्ज पर यह व्यवस्था शुरू की जाएगी. इसके लिए सबसे पहले शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे को ट्रैफिक पुलिस के नियंत्रण वाले सीसीटीवी कैमरे के नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. (दैनिक भास्कर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.