✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ओवेरलोडिंग का कहर : 19 घंटे के भीतर अलग-अलग सड़क हादसे में पांच की मौत, तीन जख्मी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:21:53 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) – जिला में पिछले 19 घंटे के भीतर गिरिडीह में तीन अलग-अलग सड़क हादसे की घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं. इसके बाद भी हालात ऐसी है कि लोग किसी सूरत में लापरवाही छोड़ने का नाम नहीं रहे हैं. क्योंकि तीनों घटनाएं एक समान हैं और तीनों घटनाओं में बाईक सवार, मालवाहक और यात्री वाहन के चपेट में आन से चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

एक बाइक पर अधिक सवारी वजह !

बता दें कि तीनों घटनाओं में एक और वजह निकल कर सामने आई है. जानकारी के अनुसार तीनों सड़क हादसे का कारण अलग-अलग बाइक पर क्रमशः तीन और चार लोगों द्वारा सफर किए जाना भी बताया जा रहा है. पहली घटना सोमवार की देर रात में देवरी में हुई जहां दो बाइक सवार दोस्तों की मौत हुई. तो दूसरी घटना हजारीबाग के विष्णगुढ़ में हुई. जिसमें बगोदर के बेको गांव के एक युवक की मौत हो गई. वैसे बगोदर के बेको गांव के जिस युवक का मौत हुआ है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन मृतक अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक से बेको गांव से विष्णगुढ़ जा रहा था. जबकि सड़क हादसे का तीसरा घटना बगोदर के अटका में दर्दनाक हुआ, जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा..

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अटका में हुए सड़क हादसे का कारण बाइक सवार 60 वर्षीय तारणी राम रवानी के रास्ता भटकने के साथ एक ही बाइक में चार लोगों द्वारा सफर करना भी बड़े कारण के रुप में सामने आ रहा है. जिसमें तारणी राम रवानी और उसके 18 वर्षीय बेटे विनोद रवानी की मौत आन द स्पॉट हो गई. जबकि मृतक की पत्नी मुनिया देवी और उसका 10 वर्षीय बेटा राकेश कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गए. जानकारी मिली तो बगोदर थाना प्रभारी नीतिश कुमार भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल अटका के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे. जहां घटना के बाद हालात सड़क जाम के हालात हो गए. दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

एक्शन में पुलिस जवान

काफी प्रयास और थाना प्रभारी समेत पुलिस जवानों के एक्शन में आने के बाद दोनों तरफ के रास्ते को जाम से मुक्त कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक तारणी राम रवानी जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेलडी गांव का रहने वाला है और बेलडी गांव से हजारीबाग के विष्णुगढ़ अपनी बाइक से जा रहा था. लेकिन बगोदर पहुंचने के बाद मृतक विष्णगुढ़ का रास्ता भटक गया और बगोदरझारीबाग बायपास के बजाय मृतक तारणी राम रवानी अपनी पत्नी और दोनों बेटों को लेकर बाइक से अटका पहुंच गया. इस दौरान जब उसे जानकारी मिली, तो अटका पेट्रोल पंप के पास मृतक पूरे परिवार को लिए ही रोड क्रॉस करने लगा. इसी बीच बगोदर से बरही की और जा रहे एक मालवाहक ट्रक ने तारणी राम की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इसे 60 वर्षीय तारणी राम रवानी और उसके बड़े बेटे 18 वर्षीय विनोद की मौत मौके पर हो गई. जबकि पत्नी मुनिया देवी और छोटा बेटा राकेश गंभीर रुप से जख्मी हो गए. घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे, और दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ केन्द्र भिजवाया.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरीडीह  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.