✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ग्रामीण विकास को लेकर नीतियों के अनुकूल कार्य करें - डॉ मनीष रंजन

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:22:18 PM

रांची(RANCHI) :ग्रामीण विकास योजना को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीतियों का अनुसरण करें. मनरेगा की योजनाओं की जियो टैगिंग सुनिश्चित करें. ये बातें  ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉक्टर मनीष रंजन ने सर्ड के सभागार में सभी जिला के उप विकास आयुक्त, प्रोजेक्ट ऑफिसर को संबोधित करते हुए कही. वे ग्रामीण विकास विभाग की वार्षिक कार्ययोजना पर दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में बोल रहे थे.

बिचौलियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें

डॉ. मनीष रंजन ने कहा कि प्राथमिकता वाली योजनाओं को मुख्य एजेंडे में शामिल करें. साथ ही बेस्ट प्रैक्टिस को मीडिया के साथ शेयर करें और गलत करने वालों कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि मनरेगा के लिये मास्टर राॅल प्रोपर और पारदर्शी तरीके से भरे जायें. साथ ही मनरेगा योजना में बिचौलियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इस बात का ध्यान रखें कि मनरेगा योजना के कार्यान्वयन की मॉनिटरिंग भारत सरकार द्वारा की जा रही है, इसलिए मॉनिटरिंग सिस्टम को सशक्त बनाने की जरूरत है. इस बात का ध्यान रखें कि आप मनरेगा टीम का हिस्सा हैं और टीम वर्क बेहतर नतीजे दे सकता है.

ग्रामीण विकास पर फोकस करें

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि ग्रामीण विकास पर फोकस करें और जॉब कार्ड का वैरीफिकेशन सुनिश्चित कर लाभुकों की आधार सीडिंग सुनिष्चित कराया जाये. उन्होंने विभिन्न जिलों में मनरेगा योजनाओं को लेकर शिथिलता बरतने को लेकर पदाधिकारियों से नाराजगी भी जताई. उन्होंने कहा कि जो लंबित योजनाएं हैं उन्हें तीन महीने के अंदर पूर्ण किया जाय. कार्यशाला में मुख्य रूप से सर्ड निदेशक सूरज कुमार,अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग राम कुमार सिन्हा, सहित सभी जिला के उपविकास आयुक्त और प्रोजेक्ट ऑफिसर उपस्थित थे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.