✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आउटसोर्सिंग को लेकर वन विभाग के खिलाफ धरने पर बैठा चालक संघ

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:21:31 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : झारखंड राज्य सरकारी मोटर वाहन चालक संघ और वन विभागीय कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ की ओर से जमशेदपुर वन विभाग के कार्यालय पर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए संघ के राज्य उपाध्यक्ष राजन लाल ने बताया कि संघ की ओर से पिछले साल से ही विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मियों की बहाली बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. पिछले साल रांची प्रधान कार्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था. मगर फिर से विभागीय अधिकारी आउटसोर्स कर्मियों की बहाली कर रहे हैं.

मांग नहीं माने जाने पर किया जाएगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

उन्होंने बताया कि 2 दिनों तक जमशेदपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. उसके बाद एक बार फिर से रांची कूच किया जाएगा. उनकी मांगों को अगर नहीं माना जाता है तो 18 अप्रैल से वे सब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. बताया गया कि पूरे राज्य में लगभग 11 सौ से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं. उन्हें नियमित करने के बजाय विभाग में आउटसोर्स कर्मियों को लिया जा रहा है. जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.