गुमला (GUMLA) : आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव को लेकर समाहरणालय भवन के सभाकक्ष में डीसी सुशांत गौरव व एसपी एहतेशाम वकारीब ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की. डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुमला में चार फेज में पंचायत चुनाव होगा. डीसी ने बताया कि सभी कार्य सही रूप से संचालित हो, इसे लेकर टीम गठित कर काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि चैनपुर अनुमंडल व बसिया अनुमंडल में भी मतगणना केंद्र बनाया गया है.
आवश्यकता के अनुरूप दी जाएगी बूथों को सुरक्षा
एसपी एहतेशाम वकारीब ने कहा कि चुनाव शान्तिपूर्व तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा. बूथों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था दी जायेगी. गुमला जिला में कुल 12 ब्लॉक है जबकि 159 पंचायत है. वहीं मतदान केंद्र की संख्या 1947 है. वहीं जिला में जिला परिषद के पदों की संख्या 19, पंचायत समिति सदस्य की संख्या 192, मुखिया पद की संख्या 159 व ग्राम पंचायत की सदस्य की संख्या 1947 है. डीसी ने कहा कि सभी केंद्रों पर तैयारी कर ली गयी है.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला
