✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जोड़ापोखर में देर रात फिर गोलीबारी ,पुलिस ने तीन खोखा किया बरामद  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:21:12 PM

धनबाद(DHANBAD) : जोड़ापोखर  के शालीमार पुरनाडीह बस्ती के भूली क्वार्टर निवासी पग्गि सिंह हत्याकांड के आरोपी दीपक सेन  के आवास पर देर रात  अपराधियों ने ताबड़ तोड़ गोलियां चलाई. घटना को अंजाम ने बाद अपराधी दरवाजा खोलवाने क़ा प्रयास किया. लेकिन दरवाजा नहीं खुलवा पाए.  घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  तीन खोखा बरामद किया है. बता दें कि जोड़ापोखर  में अपराधियों का मनोबल  बढ़ा हुआ है.  अपराधी बेलगाम हो गए हैं.  अपराधियों के मन में  पुलिस का ख़ौफ़ नहीं है. 

 हाल ही में हुई थी रेलवे ठेकेदार की हत्या 
 
कुछ दिन पहले ही जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में रेलवे के एक ठेकेदार बबलू सिंह  की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी, जिसका उदभेदन अभी पुलिस नही कर पाई है.   फिर बीती रात जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार ,पुरनाडीह बस्ती के भूली क्वार्टर निवासी दीपक सेन के आवास पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की है.  अपराधियों ने पांच गोलियां चलाई हैं, गोली  लौहे क़ा दरवाजा तोड़ते हुये घर में रखे  फ्रीज में जाकर फंस गई.  घटना की जानकारी देते हुए भुक्तभोगी दीपक सेन ने बताया कि रात करीब एक डेढ़ बजे गोली चली हैं, संयोग था कि दीपक सेन  अपने घर में अकेले था.  उसकी पत्नी मायके  गयी हैं और दोनों पुत्र कमल सेन और  नील कमल सेन  दिल्ली में दो महीने से जॉब कर रहे हैं.  दीपक सेन ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र  के मोबाइल फोन पर रात  12 बजे जीतपुर  के  दो  युवकों ने धमकी दी थी.  घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पार्षद विनय रजवार ने पीड़ित से पूछताछ की है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.