✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प मामला : मंत्री ने दी अपनी सरकार को क्लीन चिट

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:22:56 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) - रामनवमी जुलूस के दौरान उपद्रवियों के द्वारा उत्पन्न किए गए विवाद के बाद मंगलवार को मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा पहुंचे. मंत्री ने परिसदन भवन में रेंज डीआईजी अनिश गुप्ता, डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार, एसडीओ अरविन्द कुमार लाल के साथ समीक्षा बैठक की.

मौके पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा कि यह छोटी सी घटना है. दूसरे राज्यों में इससे बड़ी घटनाएं घट चुकी है. उन्होंने सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सरकार के अलर्ट रहने की वजह से एक बड़ी घटना होते-होते टल गई. आगे इन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है. इसके साथ ही सरकार के द्वारा पूरे स्थिति में नजर रखी जा रही है. मंत्री ने कहा कि घटना को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया गया है.

क्या है मामला

रामनवमी जुलूस के दौरान लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा स्थित मेला में दो समुदायों के बीच बहस शुरु हुई. इसके बाद घटना संप्रदायिक हिंसा में तब्दील हो गई. दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी और एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया. इसमें  बारह से अधिक लोगों को घायल कर दिया है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल पांच से अधिक लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया है.  पूरी घटना के बाद डीआईजी सुनील भास्कर, डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार, आईपीएस कार्तिक एस,पीयूष पांडे कैंप कर रहे हैं.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.