✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिव्यांग के घर देर रात लगी आग, बेटी की शादी के लिए जुटाए सामान जलकर राख

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:20:17 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - मानगो दाईगुट्टू धोबी लाइन नाला किनारे रहने वाले दिव्यांग रवि महतो का घर सोमवार रात जलकर राख हो गया. रवि महतो की पत्नी गोलमुरी में पकौड़ी बेचती हैं. इसी से परिवार किसी तरह गुजर बसर करता है. वहीं रवि महतो की बेटी की शादी तय होने को है. इसकी तैयारियों के मद्देनज़र घर में कई सामान खरीदकर रखे गए थे. सारा सामान जलकर राख हो गया.

मकान बनवाने का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही देर रात भाजपा नेता विकास सिंह उनके आवास पहुंचे. मौके में कांग्रेसी नेता जीतू सिंह भी मौजूद थे. बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया वरना पूरी बस्ती जलकर खाक हो जाती. मौके में पहुंचे नेताओं ने उनका मकान बनवाने का भरोसा दिलाया है. रवि महतो ने निराश होकर बताया कि काफी दिनों से रकम जोड़कर बेटी की शादी के लिए सामान खरीदकर रखा था जो पूरी तरह जलकर राख हो गया.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.