✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

त्रिकुट रोपवे हादसा : "पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के समय भी कुछ लोग कर रहे ओछी राजनीति"

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:16:59 PM

रांची (RANCHI) : देवघर रोप वे दुर्घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि  घटना से पूरा झारखण्ड मर्माहत और शोक संतप्त हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना में मृतकों के साथ हमारी पूरी संवेदनाएं हैं. साथ ही साथ इस दुर्घटना में घायल लोगों का बचाव कर उनके बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो, इसको लेकर राज्य सरकार  प्रयत्नशील है.

होगी जांच

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए केंद्र सरकार से तत्काल सहायता मांगी. उन्होंने कहा कि ITBP के जवान  और इंडियन एयर फोर्स के मदद से राहत कार्य जारी  है. NDRF की टीम भी बचाव कार्य में लगी है. घायलों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगी.  प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने  देवघर रोप वे दुर्घटना पर जाँच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि पीड़ितों को सहायता पहुँचाने का है, बावजूद इसके कुछ लोग ओछी राजनीति में लगे हुए हैं .

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.