☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली अधिकारी का नहीं मिला फ़ोन और इधर  10 लाख की संपत्ति हो गई राख 

बिजली अधिकारी का नहीं मिला फ़ोन और इधर  10 लाख की संपत्ति हो गई राख 

  
धनबाद(DHANBAD) | गोविंदपुर विलेज रोड निवासी  बैजनाथ साधु के दो मंजिला मकान के  निचले मंजिल में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई.  जिससे करीब 10 लाख  मूल्य की संपत्ति राख हो गई.  जिसमें फ्रिज, एसी, पलंग, दरवाजे, खिड़की आदि शामिल है.   मकान मालिक एवं एक बच्चा भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जिस समय घटना घाटी , उस समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. आग लगने से चीख-पुकार होने लगी,   आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए, लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के दो दमकल भी पहुंचे एवं आग पर काबू पाया.  तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया था.  सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस भी पहुंची.  पुलिस ने आसपास के घरों में खतरा को टालने के लिए बिजली विभाग के कनीय अभियंता से लाइन कटवाने का काफी प्रयास किया, परंतु उनका स्विच ऑफ मिला.  जिससे आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, बैजनाथ साधु ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जिससे तकरीबन दस लाख रुपए की क्षति हुई है. 

Published at:11 Apr 2022 07:00 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.