✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ऑल वीमेन नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट : टैलेंट दिखाने को जुटेंगी देश भर की 300 तीरअंदाज महिलाएं

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:14:07 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : टाटा स्टील का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, भारतीय तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में और झारखंड तीरंदाजी एसोसिएशन के सहयोग से 12-13 अप्रैल को पहली बार ऑल वीमेन नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट (एनआरएटी) की मेजबानी करेगा. जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में देश भर से 300 से अधिक महिला तीरंदाज भाग लेंगी. एक प्रेस रिलीज़ में टाटा स्टील की ओर से ये जानकारी दी गई.

1996 में हुई थी टाटा आर्चेरी एकेडमी की स्थापना

टाटा तीरंदाजी अकादमी 1996 में अपनी स्थापना के बाद से विश्व तीरंदाजी में अग्रणी रही है. 12 से अधिक तीरंदाजों ने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और शीर्ष विश्व रैंकिंग हासिल की है. एकेडमी के कैडेट विश्व तीरंदाजी में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी रहे हैं, और 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक तथा 800 से अधिक राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं. एकेडमी के तीन प्रतिभाशाली कैडेट कोमलिका बारी, अंकिता भकत और जयंत तालुकदार ने एशियाई खेलों 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई किया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.