✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, संवेदनशील बूथों की हुई पहचान

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:17:11 AM

पलामू (PALAMU) :  झारखंड में पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर पलामू डीसी शशि रंजन, एसपी चंदन सिन्हा और  जिला निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता सुरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से समाहरणालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

आंकड़ों के आयने में चुनाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसी शशि रंजन ने बताया कि ज़िले में 265 ग्राम पंचायत की संख्या है.  कुल बूथ संख्या 3304 है. पंचायत समिति के सदस्य 332, ज़िला परिषद 382,  कुल मतदान संख्या 3305, कुल मतदाता 12,15,834 हैं. बताया कि पलामू जिले में 4 चरणों मे चुनाव होने हैं. 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी.  मतदान के दौरान मतपत्र और मतदान पेटी का प्रयोग किया जाएगा.  मतगणना सेंटर मेदिनीनगर सदर अनुमण्डल, छतरपुर अनुमण्डल, हुसैनाबाद अनुमण्डल में बनाया जाएगा. विशेष कोषांग का गठन किया गया है.

सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था

प्रेस कॉन्फेंस में जानकारी दी गई कि  प्रखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा. 9 अप्रैल से आदर्श आचार सहिता लागू कर दी गई है. साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदन शील बूथ की पहचान कर ली गई है. एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि मतदान को देखते हुए भवनों का भी चिंहित कर लिया गया है. जहां जवानों को लगाया जाएगा, 26 बूथ पर नेटवर्क प्रॉब्लम है जिसको लेकर वायरलेस का उपयोग किया जाएगा.

रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.