✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:25:58 AM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें सोमवार दिनांक 11 अप्रैल को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

त्रिकुट रोपवे का रोलर टूटा, एक की मौत, दर्जनों घायल, 40 फंसे : त्रिकुट रोपवे में रविवार की शाम बड़ा हादसा हो गया. करीब 4:30 बजे रोपवे जैसे ही डाउन स्टेशन से चालू हुआ कि पहाड़ की चोटी पर स्थित रोपवे के यूटीपी स्टेशन का रोलर अचानक से टूट गया. (प्रभात ख़बर)

रोस्टर तैयार : प्लस टू स्कूलों में नियुक्त होंगे 3119 शिक्षक : राज्य में चार साल बाद फिर शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी. स्कूलों एवं साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. राज्य के 510 प्लस टू विद्यालयों में 3119 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. (प्रभात ख़बर)

महिला आयोग में अध्यक्ष नहीं, 4174 महिलाओं के दर्द फाइलों में ही दबे : झारखंड राज्य महिला आयोग कार्यालय के कमरों में लगभग दो वर्षों से ताला लटका है. 25 अधिकारियों व कर्मियों का यह विभाग पूरी तरह पंगु हो गया है. अब कार्यालय केअवर सचिव स्तर के एक अधिकारी और दो कर्मी बैठते हैं. (दैनिक भास्कर)

सीएम कार्केड में शामिल हुईं 12 नई फॉरच्यूनर गाड़ियां : मुख्यमंत्री हेमंत सोरने के कार्केड में 12 नई फॉरच्यूनर गाड़ियां शामिल की गई हैं. ये गाड़ियां नौ अरपैल को कंपनी के शोरूम से मुख्यमंत्री आवास पहुंच गई हैं. मालूम हो कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने कोर्केड की गाड़ियों को बदलने का फैसला लिया था. ( दैनिक भास्कर)

लोहरदगा में सांप्रदायिक हिंसा : रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव के बाद वाहनों को फूंका, घरों में लगाई आग : झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी जुलूस में पथराव की घटना के बाद हिरही और उसके आसपास के गांवों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई है. बवाल मच गया है. उपद्रवियों ने दर्जन भर वाहनों को फूंक डाला है. सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में एक समुदाय के लोगों ने पथराव की घटना के बाद आग लगा दी है.        (दैनिक जागरण)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.