✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां पूरी, 1960 मतदान केंद्रों पर चार चरणों में 7 लाख मतदाता डालेंगे वोट

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:10:33 PM

चतरा ( CHATRA) - पंचायत चुनाव की अधिसूचना के बाद चतरा के डीसी अंजली यादव पहली बार पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है . उन्होंने बताया कि चतरा जिला में 4 चरणों में मतदान होगा. जिले के सिमरिया और चतरा अनुमंडल कार्यालय में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा. जबकि चतरा के चतरा कॉलेज एवं सिमरिया के केंद्रीय विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय में मतों की गिनती की जाएगी . उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर 1960 मतदान केंद्र बनाए गए हैं . सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा मुकम्मल कर ली गई है.  जिसमें मतदान केंद्र पर पेयजल की सुविधा शौचालय आदि शामिल है. झारखण्ड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु कुल चार चरणों 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई को मतदान होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में 14 मई 2022 को प्रतापपुर/ कुंदा/ चतरा, द्वितीय चरण में 19 मई को लावालौंग/हंटरगंज, तृतीय चरण में 24 मई को कान्हाचट्टी/इटखोरी/ मयूरहण्ड/गिद्धौर एवं चतुर्थ चरण में 27 मई 2022 को पथलगड्डा/सिमरिया एवं टंडवा में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा।प्रथम चरण का 17 मई, द्वितीय चरण का 22 मई, तृतीय एवं चतुर्थ चरण का 31मई को मतगणना होगा. त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के निर्वाचन हेतु जिले में कुल 1960 मतदान केंद्र बनाए गए है. इनमें 536 सामान्य, 721 संवेदनशील, 703 अतिसंवेदनशील कैटेगरी में रखा गया है. जिले में कुल 12 प्रखंड अंतर्गत कुल 714494 मतदाता है. इनमें 374115 पुरूष मतदाता एवं 340379 महिला मतदाता शामिल है.

रिपोर्ट : संतोष कुमार,चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.