✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल हुआ राममय, मंदिर में भक्तों की लगी है लंबी कतारें, घर-घर में लहरा महावीरी ध्वज

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:11:30 PM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल में आज रामनवमी की धूम है. हर घर में पूजा पाठ हो रहा है, कहीं 9 दिन के दुर्गा पाठ के बाद हवन हो रहा है तो कहीं घरों में. मंदिरों में ध्वजा बदले जा रहे हैं. क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं सब में आज काफी उत्साह है. उत्साह रहे भी क्यों नहीं, क्योंकि 2 साल के बाद उन्हें यह मौका मिला है. कोरोना ने 2 साल तक सारे पर्व त्यौहार पर पाबंदी लगा दी थी. लेकिन, इस बार गाइडलाइन के साथ ही सही,  त्यौहार मनाने की छूट मिली हुई है. लोग भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. मंदिरों में लंबी-लंबी लाइनें लगी है.

बाजारों में छाई है रौनक

हनुमान मंदिरों में लाइन कुछ ज्यादा लंबी है. हर घर के सदस्यों का रास्ता हनुमान मंदिर की ओर पहुंच रहा है. पताका और बांस की दुकानें भी खूब सजी हुई है. फूल मालाओं की बिक्री भी बढ़ी हुई है. प्रसाद बनाने और बेचने वाले भी खुश हैं. पुजारियों में भी उत्साह है. सुबह-सुबह लोग घरों से स्नान ध्यान कर परिवार संघ मंदिर पहुंचे और कहीं मां दुर्गा की आराधना की तो कहीं राम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना हुई. वैसे कोयलांचल में रामनवमी के अखाड़े का विशेष महत्व है. यहां काफी आकर्षक ढंग से जुलूस निकाले जाते हैं. अखाड़ों में शहर और जिले के डिग्निटरीज भी हिस्सा लेते हैं. कहीं-कहीं तो ऐसे डिग्निटरीज को लाठी खेलते भी देखा जाता है. कुल मिलाकर आज कोयलांचल रामनवमी में हो गया है.

रिपोर्ट: शांभवी सिंह के साथ प्रकाश महतो, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.